Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chishoti tragedy

चिशोती त्रासदी : आठ माह के बाद दूरसंचार सेवा बहाल, 2जी लाया चेहरों पर मुस्कान

विज्ञापन
chishoti tragedy
किश्तवाड़। उपमंडल पाडर का चिशोती गांव आज भी उन जख्मों को भरने की कोशिश कर रहा है जो 14 अगस्त 2025 को बादल फटने की घटना ने दिए थे। उस रात ने न केवल मकानों और मंदिरों को जमींदोज किया बल्कि ग्रामीणों के आजीविका के साधनों को भी मिट्टी में मिला दिया। त्रासदी के आठ महीने बीतने के बाद अब नेटवर्क की राहत मिली है। मगर दुखों का बड़ा पहाड़ अब भी खड़ा है।
विज्ञापन

प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है लेकिन दूरसंचार नेटवर्क की शुरुआत ने ग्रामीणों में नई उम्मीद जगाई है। लंबे समय से बाहरी दुनिया से कटे हुए आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए हाल ही में शुरू हुई दूरसंचार सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि केवल 2G नेटवर्क ही उपलब्ध हो पाया है लेकिन लोगों के लिए यह संचार का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। ग्रामीण अब दूरदराज रहने वाले परिजन से बात कर पा रहे हैं और आपातकालीन स्थिति में मदद की गुहार लगा सकते हैं। लंबे समय बाद मिली सुविधा ने लोगों के चेहरों पर थोड़ी मुस्कान जरूर लाई है।
विज्ञापन


कागजों में उलझी योजनाएं
आपदा में सब कुछ खो चुके परिवारों के लिए स्थायी आवास आज भी सपना है। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन तक नहीं पहुंच सका जो वास्तव में बेघर हुए हैं। लोगों का आरोप है कि आवंटन प्रक्रिया में विसंगतियां हैं जिससे पीड़ित सहायता से वंचित रह गए हैं। कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर अपने स्तर पर पुनर्निर्माण शुरू किया है लेकिन काफी आबादी आज भी असुरक्षित और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधूरे वादों से ठप पड़ा व्यापार

मंदिरों का पुनर्निर्माण भी अधर में है। विधायक सुनील कुमार शर्मा ने मंदिर निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया था जो धरातल पर नहीं उतर पाया है। इसी प्रकार आर्मी गुडविल स्कूल की स्थापना की योजना भी चर्चाओं तक सीमित है। आर्थिक मोर्चे पर भी चिशोती गांव को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मचैल माता यात्रा मार्ग के आधुनिक विकास ने विडंबना यह पैदा कर दी है कि यात्री अब सीधे दर्शन के लिए निकल जाते हैं। इससे ढाबों और स्थानीय दुकानों में ग्राहकों की कमी से कारोबार बंद होने के कगार पर है जिससे रोजगार का संकट गहरा गया है।




मानसून और संभावित बाढ़ की चिंता



ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर है। बाढ़ सुरक्षा के लिए जिस सुरक्षा दीवार का वादा किया गया था उसका निर्माण कार्य शुरू न होने से लोग भयभीत हैं। भीषण सर्दी के बाद अब गर्मी के मौसम के आगमन के साथ चिशोती के लोग सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। उनकी मांग केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस पुनर्वास, सुरक्षा दीवार का निर्माण और रोजगार के अवसरों की बहाली है ताकि ऐतिहासिक गांव में रौनक लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed