{"_id":"618c10981778163fbe39ffaf","slug":"chhath-pooja-udhampur-news-jmu247570971","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ मनाया गया छठ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ मनाया गया छठ पर्व
विज्ञापन
उधमपुर के बिल्लनबावली इलाके में छठ पर्व मनाते बिहार व उत्तर प्रदेश के लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। देविकानगरी और आसपास के इलाकों में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों ने बुधवार को लोक पर्व छठ श्रद्धा व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने बिल्लन बावली व अन्य स्थानों पर स्थित बावलियों पर एकजुट होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
शाम करीब चार बजे से ही घरों से लोग छठ पर्व को लेकर बनाए गए घाटों पर पहुंचना शुरु हो गए थे। सबने अस्ताचलगामी सूर्य देव को नमस्कार करते हुए पूजा की और प्रसाद भेंट किया। शहर के बीच पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रंग बिरंगे परिधानों में लोक पर्व छठ के प्रसिद्ध गीतों को गाते हुए श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना करने बिल्लन बावली पर पहुंचे।
ढलते सूर्य को सबने अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं बच्चों, बुजुर्गों व युवाओं में भी धार्मिक उत्साह नजर आया। लोक गीतों से घाट गूंज रहे थे, और वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पूजन को देखने के लिए पहुंचे। सभी ने सूर्यदेव की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए भगवान सूर्य के अर्घ्य अर्पित किए।
विज्ञापन
बिल्लन बावली में धार्मिक श्रद्धा की छटा देखते ही बन रही थी। वहीं, श्रद्धालुओं ने बताया कि वीरवार को सूर्योदय काल में सूर्यदेव के अर्घ्य पूजनोत्सव के साथ यह छठ व्रत पूर्ण होगा। बिल्लन बावली इलाके में शाम को मेला लगने जैसा माहौल बना हुआ था। इसी को लेकर सुरक्षाबलों ने बिल्लन बावली व आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे।

उधमपुर के बिल्लनबावली इलाके में छठ पर्व मनाते बिहार व उत्तर प्रदेश के लोग- फोटो : UDHAMPUR