फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani Highway in Poor Condititon

Udhampur News: चिनैनी से हाईवे तक मार्ग की हालत दयनीय, जगह-जगह गड्ढे

विज्ञापन
Chenani Highway in Poor Condititon
चिनैनी हाईवे मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। कस्बे से हाईवे तक मार्ग की हालत दयनीय होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं जिस कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय निवासी सुनील सिंह, चंद्र देव, पवन कुमार ने बताया कि चिनैनी से हाईवे तक मार्ग पर इतने ज्यादा गड्ढे हैं कि एक गड्ढा से बचते हैं तो दूसरा आगे आ जाता है। हादसे का डर बना रहता है। करीब दो किलोमीटर मार्ग पर हर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। यात्री वाहनों के अलावा छोटे तथा भारी वाहन भी गुजरते हैं। वाहन चालकों को दिक्कत उस समय पेश आती है जब गड्ढा बचाने के लिए दूसरी दिशा से अपने वाहन निकालने हैं और दूसरी ओर से आ रहे वाहन से हादसे का भी डर रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि इस मार्ग से वीवीआईपी मूवमेंट भी होती है, ऐसे में चिनैनी सबडिवीजन मुख्यालय का यह मार्ग कई जगहों पर खस्ता हालत है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ जाती है । लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग उठाई है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है इस मार्ग को सिटी टाउन के प्लान में रखा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed