{"_id":"6a062f58c96e3e6ea103922f","slug":"cbse-12the-result-aranya-good-percentage-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135935-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम : 99 प्रतिशत अंक के साथ अरन्या ने चमकाया उधमपुर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम : 99 प्रतिशत अंक के साथ अरन्या ने चमकाया उधमपुर का नाम
विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा अरन्या शर्मा ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबाल खेलने वाली होनहार आरडी कैंप में बेस्ट कैडेट भी बन चुकी है।
अरन्या ने बिना ट्यूशन के सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि रोजाना दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थी और निरंतर मेहनत को ही सफलता का सबसे बड़ा कारण मानती हैं।
होनहार ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनके पिता संजय शर्मा खेल विभाग में अधिकारी हैं जबकि मां रेनू बल्ला लोक निर्माण विभाग में सेवारत हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के प्रोत्साहन के बिना इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती। अब आर्ट्स स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करेगी और इसके बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं। प्रशासनिक सेवा करना बचपन का सपना है। परिवार में बड़ी बहन भी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है।