फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   career webinar

Udhampur News: एसएमवीडीयू में 12वीं के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस वेबिनार 19 को

विज्ञापन
career webinar
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय द्वारा 19 फरवरी को 12वीं के बाद करियर और उच्च शिक्षा के अवसर विषय पर विशेष ऑनलाइन इंटरैक्टिव सत्र करवाया जा रहा है। विश्वविद्यालय की पहल छात्रों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागियों को दोपहर 2:30 बजे तक वेविनार से जुड़ने की सलाह दी है। सत्र में विशेषज्ञ और एकेडमिक काउंसलर विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों, प्रोफेशनल कोर्सेज और उभरते हुए क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मुख्य जोर व्यक्तिगत रुचि और कौशल के अनुसार सही करियर चुनने पर रहेगा। सत्र के अंत में एक ''प्रश्न-उत्तर'' खंड भी रखा गया है, जहां छात्र और अभिभावक अपनी शंकाओं का समाधान सीधे विशेषज्ञों से कर सकेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रोफेसर अमित कांत पंडित ने बताया कि छात्र और अभिभावक अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं। साथ ही, इच्छुक छात्र किसी भी करियर संबंधी पूछताछ के लिए व्यक्तिगत रूप से भी विश्वविद्यालय का दौरा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed