फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car fell into a ditch, three killed

छात्रू में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

विज्ञापन
Car fell into a ditch, three killed
हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाते आसपास के लोग। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जम्मू से चिनगांम (छात्रू) की ओर जा रही ऑल्टो कार (जेके 06-8421) के गुर्जर छात्रावास के पास खाई में गिरने से मां व बेटा-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यशोदा देवी (47) पत्नी शाम लाल, पुत्र नितिन शर्मा (25) और पुत्री काजल देवी (22) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को जम्मू से चिनगांम (छात्रू) के लिए जा रही आल्टो कार गुर्जर छात्रावास छात्रू के पास अनियंत्रित हो कर पांच सौ फुट खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों ने वाहन मेें फंसे तीनों को बाहर निकाला मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने छात्रू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद परिवार में शाम लाल अकेले बचे हैं, जो कि वन कर्मी हैं। हादसे पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर, उपाध्यक्ष साईमा परवीन, पूर्व मंत्री सुनील कुमार शर्मा, गुलाम मोहमद सरूड़ी और सज्जाद अहमद किचलू ने दुख जताया है।
विज्ञापन

काजल की पीजी में दाखिले के लिए जम्मू आया था परिवार
सड़क हादसे में जान गंवा चुकी काजल स्नातक थी और वह उर्दु में पीजी करना चाहती थी। इसके लिए जम्मू विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन किया था, जिसके बारे में वह मां यशोदा देवी व भाई नितिन के साथ एक सप्ताह पहले जम्मू आई थी। जम्मू में ही उसकी बड़ी बहन रहती थी, जिसके यहां रुके थे। रविवार सुबह ही तीनों चिनगांव के लिए निकले थे मगर घर से करीब 30 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया। गाड़ी नितिन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed