फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BSF soldier was shot in the leg

बीएसएफ जवान की टांग में लगी गोली

Wed, 22 Oct 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Wed, 22 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
BSF soldier was shot in the leg

जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूरी पर स्थित रौन दोमेल इलाके में सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से गोली चल गई। इससे एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसकी टांग में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। इस बारे में बीएसएफ के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे सहायक प्रशिक्षण केंद्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल की 62 बटालियन का जवान अजय कुमार निवासी समरोली (उधमपुर) अपनी सर्विस राइफल को साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। गोली दाईं टांग में जा लगी।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुन कर अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घायल अजय को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कई बीएसएफ अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। वहीं उधमपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed