फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Body found

बिरमा नाले में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
Body found
उधमपुर के बिरमा नाले में शव मिलने की सूचना मिलने के बाद इकट्ठा हुए लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर से सटे बिरमा नाले में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शव पूरी तरह गल गया है, जिससे उसकी पहचान करना भी मुश्किल है। वहीं, मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी शनिवार से गायब है। पुलिस उस व्यक्ति से शव की शिनाख्त करवाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने बिरमा नाले में बैली पुल के पास एक शव देखा। लोगों ने इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। तब तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बिरमा नाले में शव मिलने की जानकारी मिलने पर राजेंद्र कुमार का नाम एक व्यक्ति पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी रत्नो देवी शनिवार को घर से लापता हो गई थी। आज तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बताया कि वह बीमार थी। उसे अस्पताल लेकर जाने वाला था। लेकिन, घर से निकलने से पहले ही वह गायब हो गई। उसने कई दिनों तक उसको तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को पत्नी को तलाश करने के लिए वह इस स्थान पर आया। एसएचओ चमन गोरखा ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। राजेंद्र कुमार को शव की शिनाख्त के लिए वीरवार सुबह बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed