फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Block diwas

लोगों की समस्याएं सुनने आए अधिकारियों ने सुनाईं अपनी समस्याएं

विज्ञापन
Block diwas
चिनैनी। कस्बे में सोमवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद व बीडीओ ओपी भगत भी मौजूद रहे। यहां लोगों की समस्याएं सुनने के अलावा अधिकारियों ने अपनी परेशानियां भी सुनाईं।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने कई समस्याएं उजागर कीं। इस पर बीडीसी चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ब्लॉक दिवस का आयोजन तो होता है, लेकिन इसमें कई अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण ब्लॉक दिवस में उजागर होने वाली समस्याएं अब भी हल नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले ब्लॉक दिवस में भी करीब 10 मांगों को उजागर किया गया था। लेकिन, उसमें से भी कोई मांग हल नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों की समस्याएं और नाराजगी बढ़ रही है। ब्लॉक दिवस में ग्रामीण विभिन्न दूरदराज इलाकों से आते हैं। यदि उनकी समस्याएं हल नहीं होंगी तो उसका क्या लाभ? उन्होंने प्रशासन व सरकार से समस्याएं दूर करने की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा है कि उनका 70 प्रतिशत इलाका बर्फबारी वाला है। अगले माह इन इलाकों में बर्फ भी पड़ जाएगी। लेकिन, अब तक 10 प्रतिशत ही कार्य शुरू हो पाए हैं। इन कार्यों को जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed