{"_id":"6820f83fbd2a91f5fc051d7d","slug":"blackout-in-ramnagar-udhampur-news-c-202-1-udh1002-123106-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर में देर रात ब्लैकआउट से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर में देर रात ब्लैकआउट से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन करने के बाद शनिवार देर शाम रामनगर में ब्लैकआउट कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य बाजार में सभी खुली दुकानों को बंद करवाया और लोगों को घरों में ही रहने के लिए बोला।
शनिवार शाम पांच बजे के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कर दिया गया था लेकिन रात लगभग आठ बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। इसके बाद कई धमाकों की आवाजें रामनगर तक सुनाई दी। रामनगर तहसील में ब्लैकआउट कर दिया गया। पूरे कस्बे के साथ ग्रामीण इलाका अंधेरे में डूब गया। लोग सहम गए। पुलिस ने आनन-फानन में मुख्य बाजार में खुली कुछ दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया।
लोगों ने घरों में इनवर्टर तक की लाइट भी बंद कर दी। देर रात हालात धमाके रुकने के बाद रामनगर में लाइट आ गई जिसके चलते लोगों ने चैन की सांस ली। रविवार को छुट्टी होने पर सुबह मुख्य बाजार में कुछ दुकानें खुलीं। कई वाहन भी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए लेकिन बाजारों में लोग भी कम ही दिखे।