फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bhagwat Katha

प्रभु राम की तरह जीवन यापन करे मनुष्य : स्वामी राजेश्वरानंद

विज्ञापन
Bhagwat Katha
स्वामी राजेवरानंद 
कटड़ा। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को राम अवतार और कृष्ण अवतार प्रसंगों पर चर्चा करते हुए स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि प्रभु राम ने जिस तरह कर्म करते हुए अपना जीवन व्यतीत करते हुए लीला की। वर्तमान के मनुष्य को उसी तरह कर्म करते हुए अपना जीवन यापन करना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ भगवान कृष्ण की लीलाओं में माखन चोरी, गोपियों के साथ रासलीला आदि बहुत ज्ञानप्रद है जिनको समझना आसान नहीं है। श्रीकृष्ण जन्म पर आचार्य मनोज कृष्ण महाराज ने कहा कि जब कंस का अत्याचार हद से बढ़ गया तो श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। इससे शिक्षा मिलती है कि हमको विषम और विकट परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए बल्कि परमात्मा पर विश्वास रखना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ परमात्मा का भजन सुमिरन कीजिए, सब बुरी भावनाएं खुद छूटती चली जाएंगी। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed