फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: लोलानपत में 42.83 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लाॅक पंचैरी की लांदर पंचायत के वार्ड नंबर 8 लोलानपत में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक सुविधा की जरूरत को पूरा करने के लिए जल्द ही शेड-कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से इसके निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना पर करीब 42.83 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार प्रस्तावित भवन का निर्माण एससीए टू टीएसएस के तहत कन्वर्जेंस विद सीडीएफ के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकों तथा अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। बोध राज, केवल कृष्ण, काका राम, मंगत राम व अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक आयोजनों के लिए लोगों को खुले स्थानों, निजी परिसरों या अस्थायी शेड पर निर्भर रहना पड़ता है। मौसम खराब होने की स्थिति में विशेष रूप से बारिश और धूप के दौरान कार्यक्रम आयोजित करना मुश्किल हो जाता है। सामुदायिक भवन बनने से लोगों को इन परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के मुताबिक परियोजना का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी होगा कि एक ही स्थान पर गांव के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे ग्रामीणों को अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था करने और अतिरिक्त खर्च उठाने की जरूरत कम होगी। पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी यह भवन उपयोगी साबित होगा।

कोट
लांदर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में प्रस्तावित सामुदायिक हाल के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed