{"_id":"6aa2f7fa6d62c058c2044a5d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140365-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों ने देविका घाट पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों ने देविका घाट पर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों ने वीरवार को देविका घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान की अगुवाई टीम सदस्य विमल शर्मा ने की। इस दौरान देविका नदी के भीतर और आसपास जमा प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाया गया।
अभियान के दौरान शहरवासियों से अपील की गई कि पवित्र देविका नदी में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें और इसे स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन एवं नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र का सहयोग करें।
विमल शर्मा ने बताया कि यह अभियान उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बीते कल बुधवार दोपहर हुई भारी बारिश के कारण श्मशान घाट में भी काफी पानी भर गया था और अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श किया गया है। देविका घाट पर भी देखा गया है कि बारिश के दौरान श्मशान घाट तक पानी किसी तरह से पहुंचा और इसकी रोकथाम को लेकर क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र की ओर से समय-समय पर देविका घाट पर सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाता है लेकिन कुछ लोगों द्वारा दोबारा प्लास्टिक एवं अन्य कचरा नदी में डाल दिया जाता है। इससे देविका का जलप्रवाह प्रदूषित होने के साथ-साथ घाट की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में भी परेशानी आती है।
शर्मा ने कहा कि पवित्र देविका केवल एक नदी नहीं, बल्कि पूरे जिले के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली इस पवित्र नदी को स्वच्छ रखना प्रत्येक उधमपुरवासी का दायित्व है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी यह संकल्प लें कि देविका में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं डालेंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे। उन्होंने कहा कि देविका को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन जनभागीदारी के बिना इस अभियान को सफल बनाना मुश्किल है। इसलिए सभी लोग देविका में गंदगी और कचरा बहाने से परहेज करें और इसे स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने में अपना योगदान दें।