फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   badminton court

वर्षों से बदहाल पड़ा है मिनी स्टेडियम का बैडमिंटन हाल

विज्ञापन
badminton court
उधमपुर में रख रखाव के अभाव में वर्षों से बदहाल पड़ा बैडमिंटन हाल - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम में स्थित बैडमिंटन हॉल की हालत कई वर्षों से खराब है। प्लास्टर निकलता जा रहा है। यहां के खिलाड़ियों का कहना है कि कई बार इसकी हालत सुधारने की मांग खेल विभाग के अधिकारियों के सामने रख चुके हैं।
विज्ञापन

करीब 20 वर्ष पहले खेल विभाग ने इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया था। जिसके बाद लगातार खिलाड़ियों और खेल विभाग ने इसका इस्तेमाल किया। शहरवासी इसे लगातार इस्तेमाल करते रहे, लेकिन खेल विभाग ने हॉल के रख रखाव के लिए न तो कोई कर्मचारी नियुक्त किया, और न ही स्टेडियम में चौकीदार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दिन गुजरे, रखरखाव के अभाव में बैडमिंटन हॉल की हालत खस्ता होती गई। 2012 में खेल विभाग ने 14.5 लाख रुपये में इसकी मरम्मत करवाई। लेकिन, मरम्मत के बाद भी कई कमियां रह र्गइं। जिसके कारण खिलाड़ियों को परेशानी आती रहीं। प्लास्टर लगातार निकल रहा है। हॉल में मैटिंग सही नहीं की गई है। इसके साथ एग्जॉस्ट फैन भी छोटे और कम क्षमता के लगाए गए हैं। सबसे बड़ी परेशानी रोशनी की है। कम क्षमता की लाइटें होने के कारण खिलाड़ी हर रोज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
खेल विभाग ने इसके लिए 13 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। इसको मंजूरी मिलने का इंतजार है। इस राशि से हॉल में मैटिंग की हालत को सुधारा जाएगा। हॉल के अंदर बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी। एग्जॉस्ट फैन ज्यादा क्षमता के लगाए जाएंगे। इसके अलावा कई और काम भी किए जाएंगे।
- स्वर्ण सिंह, जिला सेवा एवं खेल विभाग अधिकारी, उधमपुर

उधमपुर में रख रखाव के अभाव में वर्षों से बदहाल पड़ा बैडमिंटन हाल

उधमपुर में रख रखाव के अभाव में वर्षों से बदहाल पड़ा बैडमिंटन हाल- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed