फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Azadi ka amrit mahotsav

जिला प्रशासन ने मानसर में मनाया आइकॉनिक वीक फेस्टिवल

विज्ञापन
Azadi ka amrit mahotsav
मानसर में आइकॉनिक वीक फेस्टिवल में प्रस्तुति देते कलाकार, मौजूद दर्शक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। पर्यटन निदेशालय के तत्वाधान में जिला प्रशासन की तरफ से मानसर झील क्षेत्र में आकॉनिक वीक फेस्टिवल के तहत मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव (साह्डी विरासत) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मानसर विकास प्राधिकरण के सहयोग से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपायुक्त इंदु कंवल चिब मुख्य अतिथि रहीं। दिन भर चले इस कार्यक्रम के दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।
विज्ञापन

यूथ टैलेंट हंट, लाइव यूथ बैंड और एक संगीत संध्या प्रस्तुत की गई। इसमें प्रसिद्ध डोगरी लोकगीत खंड मिट्ठे लोक डोगरे... और प्रसिद्ध गायकों द्वारा गाए गए ठंडा पानी पींदे ने पाहडां दे लोग... शामिल रहे। इस उत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। जम्मू संभाग के लोकप्रिय कलाकारों और प्रसिद्ध गायकों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाली सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खूब सराहा। छात्रों और स्थानीय कलाकारों के लिए समूह और एकल गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले माउंटेन टेरेन बाइक रैली को सुरिनसर-मानसर विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. गुरविंदरजीत सिंह ने पर्यटन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यटन विभाग द्वारा इस मौके पर डोगरी भोजन के स्टाल लगाए गए। बाद में उपायुक्त ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न वितरित किए। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिष्ठित सप्ताह के उत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करना है। मंदिरों के शहर जम्मू के पास मानसर और सुरिइंसर दो प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जहां ऐतिहासिक तीर्थ स्थल के साथ-साथ समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के बीच स्थित विरासत स्थल है। आइकॉनिक वीक सेलिब्रेशन फेस्टिवल, यूटी जम्मू-कश्मीर की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य उन स्थानों की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देना है जो साहसिक और धार्मिक पर्यटन का मिश्रण प्रदान करते हैं।

मानसर में आइकॉनिक वीक फेस्टिवल में प्रस्तुति देते कलाकार, मौजूद दर्शक

मानसर में आइकॉनिक वीक फेस्टिवल में प्रस्तुति देते कलाकार, मौजूद दर्शक- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed