फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness

ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

विज्ञापन
Awareness
उधमपुर के पंचैरी में स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम और ट्रैकिंग दल को झंडी दिख कर रवाना करते अधिका - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। सिस्टेमेनिट वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) के तहत सोमवार को पंचैरी में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी हृदेश कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदान करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचैरी से पटनीटॉप तक विशेष ट्रैकिंग का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी कुछ दूरी तक हिस्सा लिया। वह रविवार रात को ही पंचैरी में पहुंच गए थे, और दोपहर करीब 12 बजे पंचैरी में जागरूकता अभियान की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मतदाता पहचान पत्र बनाना बहुत आसान है। अब लोगों को इसके लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कुछ ही दिनों में काम हो जाता है। उन्होंने युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के साथ मतदान करने को भी जागरूक किया। बताया कि प्रजातंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों को मतदान का अधिकार है। जब भी कोई चुनाव हों तो इसमें हिस्सा जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेरीटेज रूट पंचैरी से पटनीटॉप तक इसी अभियान के तहत ट्रैकिंग का भी आयोजन होगा। इसमें हिस्सा लेने वाले छात्र व छात्राएं लोगों को मतदान और मतदाता पहचान पत्र के बारे में जागरूक करेंगे। इस ट्रैकिंग के जरिए पर्यटन को भी बढ़ावा देने का प्रयास होगा। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे अधिकारी ने ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
वह खुद भी ट्रैकिंग दल में शामिल हुए, और ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया। ट्रैकिंग में हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, डिग्री कॉलेज उधमपुर के एनएसएस के सदस्य, श्री माता वैष्णो देवी विवि के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह व अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

-------
अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की रखी मांग
बीडीसी अध्यक्ष पंचैरी जीवन शर्मा, सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा, सरपंच नवीना देवी व अन्य कई सरपंच व पंचों ने मिलकर एक ज्ञापन मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा। बताया कि पंचैरी व मोंगरी को रियासी, उधमपुर और चिनैनी विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है। इसी कारण उनके ग्रामीण इलाकों में विकास नहीं हो पा रहा है। पंचैरी व मोंगरी में हजारों की आबादी है। इसको अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाना चाहिए। अलग विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद ही पंचैरी व मोंगरी का विकास संभव है।

उधमपुर के पंचैरी में स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम और ट्रैकिंग दल को झंडी दिख कर रवाना करते अधिका

उधमपुर के पंचैरी में स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम और ट्रैकिंग दल को झंडी दिख कर रवाना करते अधिका- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के पंचैरी में स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम और ट्रैकिंग दल को झंडी दिख कर रवाना करते अधिका

उधमपुर के पंचैरी में स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम और ट्रैकिंग दल को झंडी दिख कर रवाना करते अधिका- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed