फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   awareness program

Udhampur News: नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
awareness program
उधमपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार कामनी चौधरी उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन को किस तरह बर्बाद करता है और परिवार व समाज पर इसके क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ संदेश दिया कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार कामनी चौधरी ने अपने संबोधन में छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। यह आयोजन स्कूल प्रशासन की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed