फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   article 370 jammu kashmir

मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
article 370 jammu kashmir
उधमपुर। 12 दिन बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। सबसे ज्यादा राहत युवा वर्ग ने महसूस की है, क्योंकि इंटरनेट बंद होने के कारण युवा काफी परेशान थे। गौरतलब है कि पांच अगस्त की सुबह जब लोग जागे थे तो सबने अपने मोबाइल फोन में इंटरनेट सेवा को बंद पाया था, जिसके बाद लोग चिंता में पड़ गए थे। हालांकि बाद में उनको पता चला था कि केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर लिए गए निर्णय के कारण ही पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जिसके बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने का इंतजार शुरू हो गया। करीब 12 दिन बाद यह इंतजार शनिवार सुबह खत्म हुआ। सुबह जब मोबाइल पर इंटरनेट चला तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और युवाओं में तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। कई दिनों के बाद युवाओं को मोबाइल पर व्हाटसएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइटों को चलाने का मौका मिला। हालांकि इंटरनेट की स्पीड टू जी होने के कारण थोड़े मायूस भी हुए।
विज्ञापन

स्पीड कम होने से लोगों को परेशानी
चिनैनी। पांच अगस्त से बंद जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा शुक्रवार देर रात को बहाल होने से लोगों को राहत मिली। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने को लेकर जम्मू संभाग के कुछ जिलों में बंद की गई इंटरनेट सेवा शुक्रवार देर रात को बहाल कर दी गई। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया में सक्रिय होने लगे। लोगों ने बताया कि इंटरनेट सेवा बहाल होने से राहत तो मिली है लेकिन अभी भी स्पीड कम होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed