फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Angry at being denied a fair relief

राहत नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

Sat, 24 Jan 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Angry at being denied a fair relief

जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बैनर तले स्थानीय लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और प्रशासन से मांग की है कि तुरंत राशन और राहत सामग्री पहुंचाई जाए।

विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले सतैनी, सोंथा, बट्टल बालिया, गंडोला, जखैनी अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने पीडीपी कार्यालय में पहुंचकर जिला उपाध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा से मिला।
विज्ञापन


गांव के बिशन दास ने बताया कि उनका मकान बाढ़ के कारण गिर गया था। अब तक उसे कोई राहत और राशन नहीं मिला है। प्रशासन की तरफ से कोई मदद भी नहीं मिली है।

बट्टल बालियां, गंडोला, जखैनी के सतपाल शर्मा, मदन लाल, अरशद अली, सावित्री देवी ने बताया उनके मकान पूरी तरह से गिर गए हैं। अभी तक उन्हें पूरा मुआवजा भी नहीं मिला है। इस पर केवल शर्मा की अध्यक्षता में शिष्टमंडल डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी आफिस में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। निचले अधिकारियों से मुलाकात करने का प्रयास किया। उन अधिकारियों से भी पूरी बात नहीं हो पाई। इस पर शिष्टमंडल में शामिल लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि जिनके लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं, उनके नाम तक सूची में शामिल नहीं हैं। अभी तक लोगों को सही तरीके से मुआवजा भी नहीं मिल पाया है।


लिस्ट बनाने में भेदभाव किया गया है। पुरानी लिस्टों की जांच कर उन्हें नए तरीके से बनाने की भी मांग की। जिन लोगों ने राहत कार्य चलाने में देरी बरती है। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इस मौके पर सरपंच कुलदीप शर्मा, जस्ट खजूरिया, संजीव सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed