{"_id":"f6eb48bf62052acef2a4c3ef56e6678b","slug":"anger-on-pwd-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी और नप पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी और नप पर गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
नगर की तमाम सड़कों पर बीते दिनों तारकोल डाला गया, लेकिन शहर के मुख्य बस स्टैंड की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इससे गुस्साए स्थानीय दुकानदारों ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अनदेखी का आरोप लगाया और तारकोल डालने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बस स्टैंड के दुकानदारों ने एकजुट होकर बस अड्डे पर तारकोल नहीं बिछाए जाने पर पीडब्ल्यूडी विभाग और नगरपालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में सुनील कुमार, अजय, विक्की और पवन कुमार आदि ने जल्द से जल्द बस स्टैंड पर तारकोल बिछा कर दुकानदारों को आ रही समस्याओं को हल करने की अपील की। गौरतलब है, कि बस अड्डे की हालत कई साल से दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
दुकानदारों के मुताबिक बस अड्डे में गड्ढे ही गड्ढे ही नजर आते हैं। हल्की बारिश से इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे बस स्टैंड कीचड़मय हो जाता है और राहगीरों व दुकानदारों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।
सुबह से शाम तक कपड़ों की हालत खराब हो जाती है। दुकानदारों के अनुसार सभी रूटों के वाहन बस अड्डे में इकट्ठे होते हैं। उनकी आवाजाही के चलते दुकानदारों की दिक्कतें ज्यादा बढ़ जाती है। लिहाजा जल्द से जल्द वह विभाग बस स्टैंड में तारकोल डाल कर दुकानदारों की समस्याओं को हल करने के लिए उचित कदम उठाए।