फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action without notice

Udhampur News: बिना नोटिस अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर परिषद की टीम, दुकानदारों में आक्रोश

Wed, 17 May 2023 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 17 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
action without notice
रामनगर। बिना नोटिस दिए कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका रामनगर की टीम को स्थानीय दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों के आक्रोश का सामना करना पड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ गया कि पुलिस को मौके पर आकर मामला सुलझाना पडा।
विज्ञापन

मंगलवार को रामनगर नगर पालिका के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर भारत भूषण कर्मचारियों के साथ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने कस्बे के मुख्य बाजार और बस स्टैंड में पहुंचे थे। जहां उन्होंने मुख्य बाजार क्षेत्र में लगी बिना लाइसेंस की रेहड़ियां और फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा लगाया गए सामान को कब्जे में ले लिया और इसके उपरांत जब नगरपालिका की टीम बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करने पहुंची, तो वहां दुकानदारों और रेहड़ी वालों के साथ बहसबाजी शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंचने के आसार बन गए। वहीं सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एएसआई अखिलेश खजूरिया ने दुकानदारों और रेहड़ी वालों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

वही दुकानदारों का कहना था कि विभाग द्वारा हमें कोई भी नोटिस नहीं दिया जाता है और इसके बाद भी विभाग हर दिन कार्यवाही करता रहता है। दूसरी तरफ रेहड़ी वालों ने बताया कि विभाग हर रोज 15 रुपये यूजर चार्जेस हमसे वसूलता है तो फिर यह कार्रवाई किस लिए की जाती है। इसलिए उनकी मांग है कि विभाग हम लोगों से 15 रुपए चार्जेस लेना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगरपालिका के ईओ शशिकांत ने कहा कि विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दिया जाएगा उसके बाद कोई भी दुकानदार व रेहडी वाला अतिक्रमण फैलाते हुए दिखाई दिया तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed