{"_id":"6262ef768f3aac324439e013","slug":"action-udhampur-news-jmu258359622","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से नहीं खुला मिडिल स्कूल ठोरनू, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से नहीं खुला मिडिल स्कूल ठोरनू, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के लंगा इलाके में स्थित मिडिल स्कूल ठोरनू के समय से न खुलने का वीडियो वायरल होने से स्कूल प्रशासन के लिए फजीहत खड़ी हो गई है। शुक्रवार को जेडईओ रामनगर ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सरकारी मिडिल स्कूल ठोरनू के विद्यार्थी सुबह 10 बजे से पहले ही स्कूल पहुंच गए। लेकिन, स्कूल में ताला लगा हुआ था। यह देखकर सभी बाहर बैठ गए, और शिक्षकों के पहुंचने का इंतजार करने लगे। लेकिन, 10 बजने के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। नियमानुसार स्कूल 10 बजे से पहले ही खुलना चाहिए था। इसी दौरान अभिभावकों को भी इसका पता चल गया, और कुछ अभिभावक स्कूल पहुंच गए।
एक अभिभावक ने स्कूल बंद होने का वीडियो बनाया, और इसको वायरल कर दिया। इसके वायरल होने के बाद शिक्षकों के बीच खलबली मच गई। 11 बजे के बाद शिक्षक भी स्कूल पहुंच गए। लेकिन, तब तक वीडियो वायरल हो चुका था। इसके बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी मिल गई थी।
विज्ञापन
जोनल शिक्षा अधिकारी रोमालो राम ने बताया कि उनको भी सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने भुगतान अधिकारी संजीव कुमार को इसकी जांच करने को कहा है। शनिवार दो बजे तक वह अपनी रिपोर्ट दे देंगे। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।