{"_id":"679d182ce4a7f0fb1b0454b4","slug":"action-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119915-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बस अड्डे पर अवैध रूप से लगीं रेहड़ियों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बस अड्डे पर अवैध रूप से लगीं रेहड़ियों को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य बस अड्डे पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीईओ राजिंदर ढींगरा के नेतृत्व में पहुंची खिलाफवर्जी टीम ने मुख्य बस अड्डे पर अवैध रूप से लगी फड़ियों को हटाया और इनका सामान जब्त कर कार्यालय पहुंचाया।
सभी को चेतावनी दी गई कि शहर में कहीं भी अवैध अतिक्रमण न करें। इस अवसर पर रेहड़ी वालों को भी हिदायत दी गई कि बीच बाजार अथवा बस अड्डा के बीचोबीच रेहडियां न लगाएं अन्यथा इन्हें जब्त कर लिया जाएगा और वापस भी नहीं दिया जाएगा।
सीईओ ने कहा कि नगर परिषद शहर में कहीं भी अवैध अतिक्रमण को सहन नहीं करेगी। बिना लाइसेंस वाली रेहड़ियों के अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। बीच में गणतंत्र दिवस की व्यस्तता के चलते यह बंद था, जिससे बस अड्डे पर फिर से रेहड़ी-फड़ियों के अतिक्रमण की समस्या बढ़ने की शिकायत मिली थी। इस पर अभियान चलाकर जरूरी कार्रवाई की गई है।