{"_id":"633093a7cefc1413df1eefc2","slug":"accident-udhampur-news-jmu268807637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत, एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत, एक महिला घायल
विज्ञापन
फोटो....किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण वाहन की हालत
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में रविवार को एक कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गाड़ी पर पहाड़ से पत्थर गिरने से एक महिला घायल हो गई। उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह साढ़े 11 बजे पाडर-किश्तवाड़ मार्ग पर एक मारुति ऑल्टो पडिहारना के पास करीब चार सौ फुट गहरे नाले में जा गिरी। इसमें एक सवार था जो कि गलहार से पडिहारना की तरफ जा रहा था। इस हादसे में इरशाद अहमद की मौत हो गई। उसके शव को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद परिवार को सौंप दिया।
इसके अलावा इसी मार्ग पर एक ऑल्टो पाडर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। उसकी पहचान मिनाक्षी देवी निवासी सोहल बताई जा रही है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी पाडर से किश्तवाड़ की तरफ आ रही थी। घायल का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।