{"_id":"a97dda58b8e3ec1ced4d75713d3c0d74","slug":"a-women-died-after-take-poision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से एक युवती की मौत दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से एक युवती की मौत दूसरी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर/रियासी
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
तहसील बसंतगढ़ के गांव ऊपर बलोता में 17 वर्षीय युवती की जहर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बबली देवी ने बुधवार को अपने घर में ही उस समय जहर निगल लिया, जब घर में केवल उसकी मां थी।
विज्ञापन
मां ने किसी तरह बबली को बसंतगढ़ पीएचसी तक पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रामनगर उप जिला अस्पताल रेफर किया गया, परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं ब्लाक पौनी अंतर्गत पड़ने वाले खैरल क्षेत्र में बुधवार देर शाम को सुनीता नाम की युवती ने अपने घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थित है।
विज्ञापन