{"_id":"7b9e2547f4788760053524f224c98175","slug":"a-luggage-will-come-in-railway-never-turn-bad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे से आया सामान अब नहीं होगा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे से आया सामान अब नहीं होगा खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ियों में सामान को लेकर व्यापारियों को अब चिंता में पड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे विभाग ने स्टेशन पर गड्स शेड का निर्माण करवा दिया है। यहां अब सामान बारिश या धूप से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
लंबे से व्यापारी रेलवे स्टेशन में गुड्स शेड का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। करीब दस वर्ष तक रेलवे स्टेशन जम्मू में सामान खुले में ही उतरता रहा है।
विज्ञापन
कई बार बारिश और धूप के कारण व्यापारियों को सामान को लेकर चिंतित होना पड़ा। इतना ही नहीं 2014 में बाढ़ और बारिश से प्रभावितों की सहायता के लिए जब बाहरी राज्य से चावल की बोरियों से भरी हुई ट्रेन उधमपुर पहुंची थी तो गुड्स शेड की सुविधा नहीं होने के कारण चावल खुले में पड़ा था।
विज्ञापन
सैकड़ों टन चावल बारिश और धूप के कारण बाहर पड़ा खराब हगया था। उस समय भी रेलवे स्टेशन में गुड्स शेड के निर्माण की मांग उठाई गई थी। रेलवे ने इस समस्या को गंभीरता से लेकर काम शुरू किया था और 2015 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया।
अब यह काम पूरा हो चुका है। व्यापारियों ने इसका लाभ हासिल करना शुरू कर दिया है। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि रेलवे ने व्यापारियों की पूरी मांग को पूरा करके परेशानी को दूर किया है। व्यापारियों ने इसका लाभ भी हासिल करना शुरू कर दिया है।