फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   a accused arrested by police in katra

लाॅकअप से फरार आरोपी दबोचा गया

Mon, 11 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
a accused arrested by police in katra
बेखौफ हुए चोर

पुलिस लाॅकअप से फरार नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को करीब डेढ़ महीने बाद फिर से दबोचने में पुलिस को कामयाबी मिली। इससे पुलिस महकमा ने राहत की सांस ली है। एक बड़ा खुलासा यह हुआ कि आरोपी पवन कुमार बच्ची के अपहरण में इस्तेमाल गाड़ी भी हिमाचल में ड्राइवर की हत्या कर लाया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के आसपास के यहां कटड़ा के स्टेडियम के पास एक दस वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। कुछ दिन बाद उस बच्ची का शव निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


उसके करीब बीस दिन बाद चार लोगों को बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का प्रमुख आरोपी पवन कुमार 29 फरवरी को पुलिस लाकअप से फरार हो गया था। इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था। उसके बाद एसएसपी सुजीत कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस जांच के दौरान एसआईटी के सामने एक विशेष बात आई कि बच्ची के अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन हिमाचल के गगल क्षेत्रसे उसके चालक की हत्या करने के बाद लाया गया था। वहां की सीसीटीवी फुटेज से यह भी स्पष्ट हुआ कि बच्ची के अपहरण के मात्र बारह दिन पहले गगल में वाहन चालक की हत्या में भी पवन कुमार का हाथ था।

तहकीकात का सिलसिला चंडीगढ़ तक पहुंचा। सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि फरार आरोपी अपने परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास में है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों पर हर प्रकार से नजर रखना शुरू कर दिया।


इस क्रम में शनिवार की रात को मतयाल क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया गया। एसएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। कई और नए मामलों का खुलासा संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed