{"_id":"31-44618","slug":"Udhampur-44618-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौनी में भाजपा का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौनी में भाजपा का अभियान शुरू
Udhampur
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह/पौनी। भद्रवाह में शुक्रवार को भाजपा का एक नोट एक वोट अभियान शुरू हो गया। भाजपा के प्राधनमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को केंद्रीय सत्ता में लाने के लिए भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों से एक नोट लेकर वोट मांग रहे हैं। अभियान में लोगों को यह बताया गया है कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और महंगाई से निजात पाने के लिए बदलाव में लोग योगदान दें। इस दौरान यूपीए सरकार की जमकर आलोचना भी की गई। इस अवसर पर राज सिंह कोतवाल वाइस प्रेसिडेंट भाजपा, सतीश कोतवाल, पं. फकीर चंद राजदान, अश्विनी कुमार राजदान, पुनीत मेहता, कौशल कोतवाल उपस्थित थे। दूसरी तरफ पौनी में भी भाजपा ने एक नोट, एक वोट कार्यक्रम का आगाज कर दिया। पौनी कसबे में शुक्रवार को भाजपा के मंडल प्रधान चमन लाल भगत, राज्य सचिव कावला सिंह, पूर्व पार्षद नरेश शर्मा, कौंसलर पंचायत के अदालती चेयरमैन शंभु नाथ त्रिपाठिया, पौनी के ब्लाक प्रधान जुगल किशोर बनाथिया, सीनियर लीडर रिटायर सूबेदार लाल शर्मा, नायाब सरपंच प्रकाश सिंह आदि ने अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन