फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   सांकरी देव स्थल पर पैराग्लाइडिंग बना सपना

सांकरी देव स्थल पर पैराग्लाइडिंग बना सपना

Fri, 17 Jan 2014 05:48 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Fri, 17 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। तीन वर्ष पहले पंचैरी ब्लाक के सांकरी देवता के स्थल पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैराग्लाइडिंग का सपना टूट रहा है। इसका शुरू हुआ काम अधर में लटक गया है। लोगों को उम्मीद थी कि पैराग्लाइडिंग शुरू होने पर यहां पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा, जिससे रोजगार के अच्छे अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही पंचैरी का नाम भी होगा, लेकिन गांववासियों का सपना पैराग्लाइडिंग हट की इमारत के पलंथ तक ही सीमित रह गया।
विज्ञापन

दरअसल, 2010 में जिला प्रशासन व डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने सांकरी देवता स्थल पर विदेशी पर्यटकों को बुलाकर पहली बार पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया था। तब ये ट्र्रायल सफल भी रहे थे। इसके कुछ दिनों बाद ही डीसी ने सांकरी इलाके में पैराग्लाइडिंग हट और फ्लाइंग ग्राउंड के निर्माण को मंजूरी दे दी। पैराग्लाइडिंग हट के निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की राशि को हरी झंडी दिखा दी गई। वहीं, फ्लाइंट ग्राउंड के निर्माण के लिए मनरेगा के तहत काम शुरू करने को मंजूरी मिली। मंजूरी के कुछ महीने बाद काम शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी ने पैराग्लाइडिंग हट के पलंथ का निर्माण शुरू हुआ। इससे पहले कि काम आगे बढ़ता, अचानक दोनों काम बंद कर दिए गए जो कि आज भी उसी हालत में रुके हुए हैं। मीर पंचायत के सरपंच प्रभात सिंह ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के सफल ट्रायल और इसके बाद हट का निर्माण कार्य शुरू होने पर एक उम्मीद जगी थी कि पंचैरी ब्लाक को पैराग्लाइडिंग से नई पहचान मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही गांववासियों को रोजगार भी। लेकिन बंद पड़े निर्माण कार्य ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जिला प्रशासन व डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने गांववासियों को दिखाया सपना सिर्फ सपना ही रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन अपने किए वादे को अधूरा छोड़ दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed