{"_id":"31-42466","slug":"Udhampur-42466-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिली, पर राशन की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मिली, पर राशन की किल्लत
Udhampur
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटोत। बटोत में 30 और 31 दिसंबर को हुई भारी हिमपात से रास्ते बंद होने से कसबे में रसोई गैस, मिट्टी के तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत शुरू हो गई है। बर्फबारी से कसबे में सब्जी न तेल व गैस आदि की गाड़ी नहीं आ सकी है। भाजपा मंडल प्रधान राजेश्वर कुमार ने कहा कि बटोत तक राजमार्ग अगर सही है, तो आखिर गाड़ियों को छोड़ा जाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। हालांकि, वीरवार को बटोत कसबे की बिजली बहाल हो गई जबकि अभी तक गांव अछूते ही हैं। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार जगह-जगह से तार टूटे हैं। खंभे उखड़ गए हैं। इन्हें ठीक करने में समय लग सकता है।
विज्ञापन