{"_id":"31-42458","slug":"Udhampur-42458-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब होने पर भड़के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब होने पर भड़के उपभोक्ता
Udhampur
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के स्याल सल्लन इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण तीन दिन से बिजली गुल है। स्थानीय निवासी परेशानियों से जूझ रहे हैं। कई बार अपील करने के बावजूद जब ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थानीय लोगों ने वीरवार दोपहर को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि तीन दिन पहले बारिश के दौरान उनके इलाके में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए भेजा गया। घंटों मशक्कत के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ तो कर्मचारी लौट गए। इसके बाद से कोई भी ट्रांसफार्मर की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा हैं। कई बार संपर्क करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर ठीक करवाने के प्रयास नहीं कर रहे हैं। तीन दिन से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे कामकाज के अलावा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिजली न होने के कारण घर के कामकाज करने में महिलाएं परेशानियों से जूझ रही हैं। इसी के खिलाफ अजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए उन्होंने मांग की कि ट्रांसफार्मर की जल्द मरम्मत कराई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान अजय शर्मा, दुर्गा दास, धर्मेंद्र शर्मा, अरुण, सुशील, देस राज, विकास शर्मा, कृष्ण लाल व अन्य कई