{"_id":"31-42457","slug":"Udhampur-42457-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नीटाप में पर्यटकों का लगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नीटाप में पर्यटकों का लगा जमावड़ा
Udhampur
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/चिनैनी। जब आसमान खुला हो और सूर्यदेव की किरणें बर्फ की सफेद चादर पर पड़ रही हों तो हर किसी का मन बर्फ पर अठखेलियां करने को सहज ही मचल उठेगा। वीरवार को हाईवे खुलते ही पत्नीटाप में बर्फ देखने के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन गए श्रद्धालु भी यहां बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे थे।
नववर्ष के दूसरे दिन खिली सुनहरी धूप में पत्नीटाप में बर्फ का आनंद लेने पर्यटक पहुंचने लगे। दो दिनों के इंतजार के बाद वीरवार को जहां हाईवे पर बर्फ हटने के बाद पत्नीटाप में 31 दिसंबर से रुके पर्यटक अपने घरों की ओर लौट गए। पत्नीटाप में करीब तीन फुट बर्फ का नजारा सैलानियों को आकर्षित कर रहा था। वहीं, सैलानी बर्फ के गोलों के साथ मौजमस्ती करने में जुटे रहे। यहां हिममानव बनाकर सैलानियों ने खूब फोटो खिंचवाए।