{"_id":"31-42454","slug":"Udhampur-42454-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में डूब जाती हैं चिनैनी और पंचैरी की पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में डूब जाती हैं चिनैनी और पंचैरी की पंचायतें
Udhampur
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी/पंचैरी/भद्रवाह। जिले की चिनैनी व पंचैरी ब्लाकों की दर्जनों पंचायतें रात में अंधेरे में डूब जाती हैं। इन पंचायतों में वीरवार को तीसरे दिन भी बिजली की सुविधा बहाल नहीं हो सकी। बर्फबारी से कई जगह तार और खंभे टूट गए हैं। यहां कई फुट बर्फ होने से विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। चिनैनी तहसील मुख्यालय में बिजली बहाली के बाद अन्य इलाकों में इसे दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे हैं। ब्लाक पंचैरी की भी दर्जन भर पंचायतों में यही हाल है। इससे आटा चक्की जाम पड़ी हुई हैं। हालांकि, वीरवार को पंचैरी ब्लाक मुख्यालय तक बिजली पहुंची, लेकिन ग्रामीण इलाके अब भी मुश्किल में हैं। वहीं भद्रवाह का भी बाहरी दुनिया से संपर्क टूटा हुआ है। बर्फबारी और ठंडी हवाओं की चपेट में आने से पारा शून्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया है। सड़क मार्ग बंद हैं। बिजली, पानी की किल्लत शुरू हो गई है। पानी पाइपों में जम जाने के कारण सप्लाई बंद है। बिजली विभाग के एक्सईएन संदीप सेठ का कहना है कि दो दिनों में पंचैरी, चिनैनी व रामनगर के कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल हो जाएगी। बारीकी से जांच करने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन