{"_id":"31-42430","slug":"Udhampur-42430-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाठरी में तीन घर, 15 दुकानों में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाठरी में तीन घर, 15 दुकानों में आग लगी
Udhampur
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। जिले की तहसील ठाठरी में बुधवार देर रात पांच गैस सिलेंडर फटने से तीन घरों और 15 दुकानों में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सेना के एक टैंकर के अलावा दमकल के चार वाहन मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन रात पौने एक बजे तक आग पर काबू नहीं पाया सका।
हालांकि हादसे मंे कोई जनहानि नहीं हुई है। सेना द्वारा कार्पोरेट बैंक को खाली करवाकर सामान सुरक्षित जगह रखवाया गया है। हादसा रात तकरीबन साढ़े नौ बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग एक मकान से भड़की थी। नजर अहमद के इस घर में इंडेन गैस एजेंसी भी है। बताते हैं कि जैसे ही बिजली आई तो शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद घर में रखे पांच गैस सिलेंडर फट गए और आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। आग देखते ही देखते पास के बिलाल अहमद और बशीर अहमद के घर तक पहुंच गई। तीनों घर आग में पूरी तरह तबाह हो गए। मोहम्मद रफीक के घर को भी नुकसान पहुंचा है। आग के भयानक रुख को देखते हुए स्थानीय लोग इसे बुझाने दौड़े। साथ ही इसकी सूचना पुलिस, दमकल विभाग और सेना की स्थानीय बटालियन को दी गई। आठ आरआर आर्मी कैंप ने अपना टैंकर मौके पर भेजा। लेकिन तब तक आग मकानों के नीचे की 15 दुकानों तक फैल चुकी थी। आग बुझाने को स्थानीय दमकल विभाग की एक, डोडा की दो और घाट के एक वाहन को तैनात किया गया। इसके बावजूद रात पौने एक बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इधर, सूचना पर डोडा से एडीसी गुलाम नबी बलवान सहित डीएसपी (मुख्यालय) भी मौके पर पहुंचे हैं।