फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   मारपीट के बाद रियासी का माहौल गरमाया

मारपीट के बाद रियासी का माहौल गरमाया

Thu, 17 Oct 2013 05:41 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Thu, 17 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
रियासी। तलवाड़ा के गुज्जर कोठिया घयानगढ़ क्षेत्र में दो समुदाय के बीच झड़प मामले में प्रशासन द्वारा की गई ढिलाई तथा पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि साईलाझन निवासी सरदार सिंह द्वारा गुज्जर कोठिया क्षेत्र में अपनी निजी जमीन पर दुकानों का निर्माण करवाया गया था। उससे कुछ ही दूरी पर वहीं के स्थानीय निवासी बशीर अहमद द्वारा भी अवैध रूप से टीन की चादरों के साथ एक खोखे का निर्माण कर दिया गया। इसकी शिकायत जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस को भी दी गई थी। निर्माण को लेकर आए दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी होती रहती थी।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बहसबाजी मारपीट में बदल गई। गुज्जर कोठिया में बुधवार को हुई झड़प का असर रियासी कसबे में भी देखने को मिला। कई हिंदू संगठनों ने इस मामले में गहरा रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर कई बार शिकायतें प्रशासन व पुलिस के पास की गई थी। लेकिन मामले पर ध्यान देने की कोशिश नहीं की गई। बुधवार सुबह भी इसकी शिकायत तलवाड़ा पुलिस के पास की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिंदू संगठनों ने कहा कि गुज्जर कोठिया के साथ ही जीरो मोड़ क्षेत्र में भी कुछ लोगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिशें हो रही हैं। इसकी शिकायत राजस्व के साथ ही पुलिस के पास भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया
बुधवार को हुए इस मामले के बाद लोगों का गुस्सा शाम तक शांत नहीं हुआ। लोगों ने मौके पर पहुंचकर बनाये शेड को तोड़ा। वहीं खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति बेकाबू होते देख एसपी मोहम्मद शरीफ चौहान, एसडीपीओ जगदेव सिंह सलाथिया, एसचओ राकेश अकरम मौके पर पहुंचे। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन तीन घायलों को मेडिकल कालेज जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed