{"_id":"31-36310","slug":"Udhampur-36310-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 करोड़ से बनेगी कुद-सांकरी देवता सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 करोड़ से बनेगी कुद-सांकरी देवता सड़क
Udhampur
Updated Sat, 27 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी और पंचैरी के बीच नजदीकियां बढ़ने जा रही हैं। सत्तर किलोमीटर लंबा सफर अब मुसाफिर मात्र 25 किलोमीटर में तय करेंगे। कुद-चिनैनी से सांकरी देवता सड़क को लेकर महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 37 करोड़ बताई जा रही है। इसकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा।
गौरतलब है कि वर्तमान में उधमपुर जिला मुख्यालय और पंचैरी ब्लाक मुख्यालय का फासला तक रीबन चालीस किलोमीटर है, जबकि चिनैनी से इसकी दूरी करीब सत्तर किलोमीटर है। भविष्य में यह दूरी आधी से भी कम हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि चिनैनी से पंचैरी सड़क का प्रस्ताव वर्ष 2011 में लोक निर्माण विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। इससे चिनैनी से पंचैरी और पंचैरी से चिनैनी आनेवाले लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। इस प्रस्ताव को मंजूरी तो नहीं सकी है, लेकिन भविष्य में यह सड़क इन दोनों इलाकों को जोड़ने में काफी कारगर साबित होगी। करीब दो वर्ष पहले लोकनिर्माण विभाग द्वारा तहसील चिनैनी के कुद इलाके से ब्लाक पंचैरी के सांकरी देवता तक सड़क बनाने के लिए एक प्रस्ताव बना था। करीब 37 करोड़ की लागत से इस सड़क को बनवाए जाने की योजना है, जिसकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर होगी। वर्तमान में गांव पंचैरी से काफी संख्या में लोग चिनैनी में पहुंच कर खरीदारी करते हैं, जबकि कई लोग पंचैरी से चिनैनी व चिनैनी से उधमपुर जाते हैं। ऐसे में आनेवाले दिनों में इस सड़क की खास महत्ता साबित होगी। वहीं, चिनैनी और पंचैरी के मध्य पड़नेवाले कई मोड़े और गांवों में रहने वाले बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एईई अनिल गुप्ता ने बताया कि उनके आने से पहले इस सड़क का प्रस्ताव भेजा गया था। जैसे ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, सड़क निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।