{"_id":"3c5786994ef97be1291f93d761a38159","slug":"21-thousand-rupees-were-swindled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम में बाइक का लालच देकर ठग लिए 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनाम में बाइक का लालच देकर ठग लिए 21 हजार
चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन काल पर दिए गए लालच में फंसकर एक व्यक्ति से साढ़े 21 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
फोन करने वाले कुछ मोबाइल नंबरों पर रिचार्ज कराने पर इनाम मिलने का लालच दिया था। फिलहाल, मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
मामला शनिवार की शाम का है। जानकारी के अनुसार टंडार गांव में रहने वाले युगल किशोर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था और उसे इनाम का लालच दिया।
किशोर के रिश्तेदार सतपाल ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि वह उसके बताए नंबर पर रिचार्ज कराए तो उसका इनाम निकलेगा। इनाम में मोटरसाइकिल निकलने की बात कही गई।
विज्ञापन
सबसे पहले तीन सौ रुपये का रिचार्ज कराने को कहा गया। फोन करने वाले ने कहा कि तीन सौ के रिचार्ज पर इनाम नहीं निकलने पर और रकम से किसी अन्य नंबर पर रिचार्ज करने को कहा। साथ ही कहा इनाम जरूर निकलेगा, बशर्ते कि वह एक हजार से पांच लाख, दो हजार से छह लाख और ऐसे ही कुछ रिचार्ज कराकर इसका हिस्सेदार बने।
विज्ञापन
इस पर पीड़ित लालच में आकर बताए गए नंबरों पर रिचार्ज कराता रहा। किशोर ने इस तरह 21500 रुपये का रिचार्ज करा दिया। इसके बावजूद उसे कुछ हाथ नहीं लगा।
किशोर ने अगला रिचार्ज कराने से पहले इनाम देने की बात कही। इस पर उस व्यक्ति ने काल काट दी। पीड़ित ने जब उस नंबर पर फोन किया तो संपर्क नहीं हो पाया। फिलहाल मोबाइल बंद है।
जिस दुकानदार के पास से रिचार्ज कराया गया था, उसे शनिवार की रात को ही पैसे दे दिए गए थे। इसके पहले भी क्षेत्र के कुछ लोगों को अज्ञात लोगों के काल आते हैं।
इनमें लालच देकर बैंक खातों समेत अन्य गुप्त जानकारियां मांगी जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि इन नंबरों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।