{"_id":"5c094140bdec2241ca08f784","slug":"131544110400-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिहार में राजमार्ग बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिहार में राजमार्ग बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
अंबिहार में गंदगी डालने के विरोध में प्रदर्शन
लोगों ने राजमार्ग बंद कर नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
कहा, बदबू के चलते घर में बैठना भी मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। अंबिहार इलाके में शहर की गंदगी डालने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने राजमार्ग बंद कर नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि करीब तीन वर्ष से शहर की सैकड़ों क्विंटल गंदगी हर रोज अंबिहार में डाला जा रहा है। इससे पूरा इलाका प्रदूषित हो चुका है।
दोपहर करीब 12 बजे गंदगी डालने के लिए नगर परिषद के वाहन अंबिहार में पहुंचे तो स्थानीय निवासियों ने वाहनों को रोक कर राजमार्ग पर प्रदर्शन शुरू किया। इससे राजमार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए और उनकी कतार लग गई। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शमीला, सूफिया बेगम, शशि नाथ ने कहा कि करीब तीन वर्ष से नगर परिषद हर रोज शहर ही सैकड़ों क्विंटल गंदगी को अंबिहार में डाल रहा है। गंदगी के कारण पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में आ गया। बदबू के कारण घर में बैठना मुश्किल हो गया है। हर दूसरे दिन परिवार का कोई सदस्य बीमार हो रहा है और उसको अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। नगर परिषद गंदगी को राजमार्ग के किनारे पर फेंक रहा है और यहां से गंदगी सीधे तवी नदी के अंदर जा रही है। इससे तवी नदी भी प्रदूषित हो रही। शहरवासियों को यही दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
‘अपील पर किसी ने नहीं दिया ध्यान’
प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि कई बार प्रशासन व नगर परिषद के अधिकारियों से गंदगी न डालने की अपील की, लेकिन किसी ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। अगर जल्द नगर परिषद ने अंबिहार में गंदगी डालना बंद नहीं किया तो आने वाले समय में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले का सुलझाने का जल्द प्रयास करेंगे। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन बंद होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन इसके बाद जाम की स्थिति बन गई।