फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   11 Tourist Injured in Road Accident

Udhampur News: टेंपो ट्रैवलर पलटा, मुंबई के रहने वाले 11 पर्यटक घायल

विज्ञापन
11 Tourist Injured in Road Accident
 जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ​स्थित गरनेई में पलटा टेंपो ट्रैवलर।
- घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर में भर्ती करवाया, हालत स्थिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्रीनगर से पर्यटकों को लेकर मंगलवार को जम्मू की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन गरनेई इलाके में बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में महिलाओं समेत 11 पर्यटक घायल हो गए। सभी मुंबई के रहने वाले हैं। इन्हें उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रेहंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा वाहन (जेके20सी 9105) मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और बीच सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जीएमसी पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायलों में यह शामिल
- जतिंदर भानुशंकर पुरोहित (73) पुत्र प्रभु लाल निवासी मुंबई।
- हर्ष गोराड़िया (63) वर्ष पत्नी हरेश निवासी मुंबई

- निदिशा (16) पुत्री दिनेश देमनिया निवासी मुंबई

- भारमशेट्टी (39) पुत्र मणिकप्पा लामी निवासी अशोक नगर कर्नाटक

- सुजाता जीतेंद्र पुरचित (68) निवासी मुंबई

- जतिंदर (67) पुत्र भानु शंकर निवासी मुंबई

- पूर्णिमा शाह (64) पत्नी शैलेश स्टोरेज निवासी मुंबई
-रिद्धि (29) पुत्री वसंत कन्हैया निवासी मुंबई

- हीना देमनिया (57) वर्ष निवासी मुंबई

- महेश (73) पुत्र भाईलाल मिस्त्री निवासी मुंबई

- दिव्या (70) पत्नी महेश भाईलाल मिस्त्री निवासी मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed