फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   World Heritage Day symbol of Dogra Heritage Shergarhi Complex in Srinagar to be renovated by Rs 145 crore

विश्व विरासत दिवस: श्रीनगर में डोगरा साम्राज्य के प्रतीक शेरगढ़ी कांप्लेक्स का होगा जीर्णोद्धार, 145 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Mon, 18 Apr 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 03:13 PM IST
सार

शेरगढ़ी कांप्लेक्स का जीर्णोद्धार केंद्र सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए इस साल तक डीपीआर तैयार कर ली जाएगी, जिसके लिए सलाहकार को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
World Heritage Day symbol of Dogra Heritage Shergarhi Complex  in Srinagar to be renovated by Rs 145 crore
Dogra Shergarhi Heritage Complex - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर में झेलम नदी के किनारे स्थापित डोगरा शासकों के निवास स्थान शेरगढ़ी हेरिटेज कांप्लेक्स और ओल्ड एसपीएस म्यूजियम भवन का जीर्णोद्धार होगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की मदद से इस पर 145 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसमें म्यूजियम, आर्ट सेंटर, संग्रह पुस्तकालय, पेंटिंग गैलरी बनेगी और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए केंद्र स्थापित होगा। परियोजना की डीपीआर मुंबई की नामी दरशॉ एंड कंपनी तैयार कर रही है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर विरासत संरक्षण अधिनियम 2010 के तहत शेरगढ़ी कांप्लेक्स को जुलाई 2017 में और ओल्ड एसपीएस म्यूजियम भवन को जनवरी 2019 में राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था। इसके बाद 2015 में शेरगढ़ी कांप्लेक्स के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हुई, लेकिन परवान नहीं चढ़ी। शेरगढ़ी कांप्लेक्स कश्मीर घाटी में डोगरा साम्राज्य की चुनिंदा इमारतों में शामिल है। इस कांप्लेक्स की हालत अब काफी खस्ता है। 
विज्ञापन


सरकार कांप्लेक्स के जीर्णोद्धार के लिए डीपीआर तैयार करवा रही है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। अक्तूबर 2020 में सरकार ने जीर्णोद्धार कार्य के लिए टेंडर जारी किया था। मार्च 2021 में सरकार ने अस्थायी डीपीआर तैयार कर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजा। अब मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर केंद्र सरकार 90 तो प्रदेश सरकार 10 फीसदी खर्च करेगी। दरशॉ एंड कंपनी इस परियोजना की विस्तृत डीपीआर तैयार कर रही है और इस वर्ष के अंत तक डीपीआर तैयार हो जाएगी। इसके बाद जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18वीं शताब्दी में बनी थी ऐतिहासिक इमारत, कभी चलती थी विधानसभा
शेरगढ़ी 18वीं शताब्दी की संरचना है, जो एक जीवंत इतिहास के साथ अफगान और डोगरा शासन का गवाह है। इसमें विधानसभा भी चलती थी। शेरगढ़ी महल 1772 में बनाया गया था। शेरगढ़ी लंबी अवधि तक डोगरा शासकों का प्रमुख शक्ति केंद्र रहा है। ये इमारत एग्लो-कश्मीर वास्तुकला का प्रतीक मानी जाती है।


इस साल तक डीपीआर तैयार कर ली जाएगी
अभिलेखागार पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक राहुल पांडे ने कहा कि शेरगढ़ी कांप्लेक्स का जीर्णोद्धार केंद्र सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए इस साल तक डीपीआर तैयार कर ली जाएगी, जिसके लिए सलाहकार को नियुक्त किया गया है। इसमें म्यूजियम बनाए जाएंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर के प्राचीन इतिहास को लोगों के सामने रखा जाएगा। सरकार इसके लिए जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed