फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Villagers stopped construction work of railway project

ग्रामीणों ने रुकवाया रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य

Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped construction work of railway project
कीर्तिनगर तहसील के मलेथा गांव के आक्रोशित परियोजना प्रभावितों ने रोजगार और स्थानीय वाहनों को काम पर लगाए जाने की मांग के लिए मलेथा में रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। हालांकि बाद में आंदोलन स्थल पर पहुंची एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ढोल दमाऊं के साथ रेलवे परियोजना के निर्माण स्थल पर पहुंचे मलेथा के प्रभावितों ने कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इसके बाद ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से परियोजना कार्यस्थल को जोड़ने वाली सड़क पर टेंट गाढ़ कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान परियोजना निर्माण स्थल से बाहर आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोपहर बाद मौके पर पहुंची एसडीएम कीर्तिनगर ने मांगों पर प्रभावितों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन

प्रभावितों ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण से पूर्व आरवीएनएल के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रभावित परिवारों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन अब प्रभावितों की हर तरफ से उपेक्षा की जा रही है। परियोजना के निर्माण कार्य में लगी नवयुगा कंपनी प्रभावितों को योग्यतानुसार रोजगार नहीं दे रही है। बल्कि बाहरी प्रदेशों के लोगों और वाहनों से कार्य लिया जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र भट्ट ने कहा कि परियोजना निर्माण से गांव के दो प्राकृतिक जल स्रोत भी नष्ट हो गए है। कार्यदायी एजेंसी निर्माण कार्य में सामूहिक सिंचाई नहर के पानी का उपयोग कर रही है, जिससे सिंचाई में दिक्कत हो रही है। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम के आश्वासन पर आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। आंदोलनकारियों में प्रधान अंकित कुमार, पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट, अरविंद, रणवीर सिंह, रविद्र सिंह बिष्ट, गोविंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह राणा, धनवीर रावत, मनोज, राजेश नेगी, मकान सिंह, प्रविन गुसांई, यतेंद्र राणा, प्रेम लाल, नरेंद्र सिंह, सुभाष भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed