{"_id":"6b0c7b5aa66845ca9e0e0532","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-119112-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी विवाद पर एनसी नेता का पलटवार, बडगाम ही रहेगा मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी विवाद पर एनसी नेता का पलटवार, बडगाम ही रहेगा मुख्यालय
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के मुख्यालय और कैंपस को लेकर चल रहे विवाद पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और बारामुला विधायक जावेद हसन बेग ने कहा कि जम्मू या कहीं और कैंपस खुलने से बडगाम में मुख्यालय के दर्जे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बेग ने कहा कि मुख्यालय और कैंपस दो अलग-अलग चीजें हैं, इन्हें आपस में नहीं मिलाना चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एक्ट की धारा 3(5) का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रावधान के तहत यूनिवर्सिटी कई कैंपस खोल सकती है लेकिन उसका मुख्यालय बडगाम ही रहेगा।
उन्होंने कहा कि बडगाम मुख्यालय ही रहेगा, जम्मू या कहीं और कैंपस स्थापित करने से इसका दर्जा न तो बदलता है और न ही कम होता है। कैंपस यूनिवर्सिटी की पहुंच बढ़ाता है, मुख्यालय की जगह नहीं लेता। बेग ने सवाल उठाने वालों को कहा कि आरोप लगाने से पहले एक्ट के प्रावधानों को पढ़ लें। अतिरिक्त कैंपस खोलने से यूनिवर्सिटी का विस्तार होगा, मुख्यालय का दर्जा नहीं बदलेगा।