फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   UPSC exam center to be set up in Srinagar: Tirath Singh

श्रीनगर में बनेगा यूपीएससी परीक्षा केंद्र : तीरथ सिंह

Mon, 19 Oct 2020 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
UPSC exam center to be set up in Srinagar: Tirath Singh
श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करतें गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत - फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का कहना है कि अगली बार से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा श्रीनगर में भी होगी। श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनने से गढ़वाल के युवाओं को परीक्षा देने देहरादून या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल भ्रमण के दौरान यहां पहुंचे सांसद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा केंद्र का मुद्दा लोक सभा मेें उठाने के साथ ही इस मसले पर आयोग के अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है। इस साल परीक्षा पहले ही तय हो गई थी। इसलिए श्रीनगर परीक्षा केंद्र नहीं बन पाया, लेकिन अगली बार की परीक्षा से श्रीनगर केंद्र बन जाएगा। सांसद ने कहा कि एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण के मामले में भी भ्रांति फैलाई जा रही हैं। एनआईटी का निर्माण सुमाड़ी क्षेत्र में ही होगा। इसलिए जनता भ्रमित न हो। इस अवसर राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह तोमर व अतर सिंह असवाल, भाजपा चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष श्रीनगर गिरीश पैन्यूली, सांसद प्रतिनिधि राकेश ध्यानी, विनय घिल्डियाल, मानव बिष्ट, गणपति भट्ट, पंकज सती व अनूप बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed