फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Union Transport Minister Nitin Gadkari reviewed projects with officials in Srinagar

Srinagar: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की परियोजनाओं की समीक्षा, काम को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Mon, 17 Jun 2024 09:24 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेसी, श्रीनगर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Jun 2024 09:24 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम को पूरा करने के निर्देश जारी किए।
 

विज्ञापन
Union Transport Minister Nitin Gadkari reviewed projects with officials in Srinagar
केंद्रीय परिवहन मंत्री ने की अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनपुर-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा को ऐतिहासिक छतरगला सुरंग से जोड़ने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम को पूरा करने के निर्देश जारी किए। नए राजमार्ग का निर्माण एक छोर से शुरू होगा और जब यह सुरंग स्थल पर पहुंचेगा तो सुरंग पर काम शुरू किया जाएगा। इससे सभी मौसम के लिए राजमार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्रा का समय बचेगा। साथ ही रोजगार और राजस्व सृजन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


गडकरी ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा की। चिनैनी-सुद्धमहादेव एनएच और सुरंग, कलोटा और हम्बल गांवों को जोड़ने वाला खेलानी गोहा खंड, किश्तवाड़-छात्रू खंड, मानतलाई खंड, जम्मू-अलहनूर खंड, जोजिला सुरंग, सोनमर्ग-श्रीनगर खंड की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर एलजी जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा, पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएस जम्मू-कश्मीर अटल डुल्लू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed