{"_id":"689994ffe812f088f2022a4c","slug":"two-police-officers-die-one-injured-in-accident-on-jammu-srinagar-highway-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा: अमरनाथ ड्यूटी से लौटते वक्त दो पुलिस अधिकारियों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा: अमरनाथ ड्यूटी से लौटते वक्त दो पुलिस अधिकारियों की मौत, एक घायल
Mon, 11 Aug 2025 12:31 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:31 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू लौट रहे तीन पुलिस अधिकारियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
सचिन वर्मा और शुभम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पूरी करने के बाद तीन सब-इंस्पेक्टर श्रीनगर से जम्मू लौट रहे थे। इस दौरान शहर के लसजन इलाके के टेंगन क्षेत्र में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद तीनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम के रूप में हुई है, जबकि घायल अधिकारी का नाम मस्तान सिंह बताया गया है।
विज्ञापन