फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Traffic is not allowed in Totaghati in badrinath

तोताघाटी में यातायात संचालन को अभी अनुमति नहीं

Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic is not allowed in Totaghati in badrinath
ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। तोताघाटी मेें यातायात संचालन की अनुमति का फैसला अब प्रशासन की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। सोमवार को छह सदस्यीय टीम तोताघाटी का निरीक्षण कर मार्ग और पहाड़ी की स्थिति का अध्ययन करेगी। यदि टीम को मार्ग सुरक्षित लगा, तो यहां राजमार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 57 किलोमीटर दूर तोताघाटी में फिलहाल यातायात शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने 16 अक्तूबर की रात बदरीनाथ राजमार्ग खोल दिया था, लेकिन खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इस पर आधिकारिक तौर पर यातायात की अनुमति नहीं दी। शनिवार को एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने तोताघाटी का निरीक्षण कर 15 मीटर पैच में सड़क की चौड़ाई 6 से 7 मीटर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने पीडब्लूडी कीर्तिनगर खंड के सहायक अभियंता एके यादव को मौके पर भेजा। यादव ने कार्यदायी संस्था को रिफलेक्टर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा। हालांकि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 6 मीटर तक हो गई है, लेकिन प्रशासन खतरा मोल नहीं लेना नहीं है। इसलिए रविवार को भी यातायात खोलने का निर्णय टाल दिया गया। एसडीएम वर्मा ने बताया कि सड़क में काफी सुधार हुआ है, लेकिन विस्फोट से तोड़ी गई चट्टानों और नई बनाई गई सड़क कितनी सुरक्षित है, यह भी देखना जरूरी है। इसलिए रविवार को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ, एआरटीओ, पुलिस, प्रशासन, पीडब्लूडी और जिला खनन अधिकारी/भूविज्ञानी की टीम तोताघाटी का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed