फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourist Reached Pehalgam

Srinagar News: गर्मी से राहत पाने के लिए पहलगाम का रुख कर रहे पर्यटक

विज्ञापन
Tourist Reached Pehalgam
पहलगाम में पर्यटक। संवाद
- अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और मोहक मौसम के कारण पहली पसंद बना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अनंतनाग। गर्मी से राहत पाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक इन दिनों पहलगाम का रुख कर रहे हैं। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ठंडी वादियों और मनमोहक मौसम के लिए मशहूर पहलगाम पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में सैलानी यहां कुछ दिन सुकून के पल बिताने पहुंच रहे हैं।

पर्यटकों का कहना है कि पहलगाम की खूबसूरत फिजाएं, ठंडी हवाएं और हरियाली दिल को सुकून देती हैं। यहां का मौसम इतना खुशनुमा है कि लोगों का वापस जाने का मन ही नहीं करता। पर्यटकों ने बताया कि जहां देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पहलगाम में उन्हें गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सैलानियों का कहना है कि बाहर के राज्यों में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं जबकि पहलगाम का मौसम बेहद राहत भरा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के अनुसार पर्यटकों की बढ़ती आमद से पर्यटन उद्योग को भी काफी फायदा हो रहा है। होटल, टैक्सी और स्थानीय बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। पहलगाम की खूबसूरती और शांत वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed