फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Three injured after car skids into ditch in Kupwara, North Kashmir

Jammu Kashmir: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में कार फिसलकर खाई में गिरी, तीन घायल अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Nov 2025 02:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Nov 2025 02:05 PM IST
सार

कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना की मदद से निकाला गया और उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी की स्थिति स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
Three injured after car skids into ditch in Kupwara, North Kashmir
कुपवाड़ा में हादसे के बाद खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन जिसे रिंग बाला माच्छिल निवासी बशीर अहमद लोन चला रहे था, अचानक हादसे का शिकार हुई जब वाहन माच्छिल से कुपवाड़ा की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें वाहन गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चालक और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए जिनकी पहचान अब्बास अजीज शाह और शोएब अहमद के रूप में हुई है। दोनों रिंग बाला माच्छिल निवासी हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को निकाला गया और इलाज के लिए कुपवाड़ा के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया।गौरतलब है कि मिली जानकारी के अनुसार तीनो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed