फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The power of the valley showed its strength, 86 became constables

Jammu Kashmir: कंधे पर सितारा, आंखों में सपने....घाटी की बेटियों ने रचा इतिहास; 86 महिलाएं बनीं कांस्टेबल

Sat, 19 Apr 2025 05:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 19 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

पुलिस प्रशिक्षण स्कूल मनिगाम गांदरबल में आयोजित पासिंग आउट परेड में 438 रिक्रूट कांस्टेबल, 86 महिलाओं सहित, शामिल हुए।

विज्ञापन
The power of the valley showed its strength, 86 became constables
पीटीएस मनिगाम गांदरबल पासिंग आउट परेड - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

घाटी की शक्ति ने शुक्रवार को गांदरबल के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) मनिगाम में पासिंग आउट परेड में दम दिखाया। 16वें बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (बीआरटीसी) बैच की 86 महिलाओं ने कांस्टेबल परीक्षा पास कर ली है। इनके साथ ही 350 पुरुष भी कांस्टेबल बने हैं।

विज्ञापन

The power of the valley showed its strength, 86 became constables
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

इनमें से 211 पहले विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में काम कर चुके हैं। शुक्रवार को एलजी ने औपचारिक सलामी ली, परेड का निरीक्षण किया और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को सम्मानित किया। उन्होंने नए कांस्टेबलों को शपथ भी दिलाई। वहीं पीटीएस मनिगाम के प्रिंसिपल जुबैर अहमद खान ने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दी।

इस दौरान डीजीपी नलिन प्रभात, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और एमडी एसजेएम गिलानी, एडीजीपी सशस्त्र आनंद जैन, एलजी के प्रमुख सचिव डॉ. मंदीप के भंडारी, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी, डिप्टी कमिश्नर गांदरबल जतिन किशोर और अन्य वरिष्ठ पुलिस, सुरक्षा और नागरिक अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर पास आउट प्रशिक्षुओं के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

पुलिस प्रशिक्षण स्कूल मनिगाम गांदरबल में आयोजित पासिंग आउट परेड में 438 रिक्रूट कांस्टेबल, 86 महिलाओं सहित, शामिल हुए। जो घाटी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed