पुलवामा रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमला: आरपीएफ का एक जवान शहीद, दूसरा घायल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
पुलवामा में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में रेलवे पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक घायल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक बार फिर गैर मुस्लिम पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हमले के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि आतंकियों का सुराग नहीं लग सका। आतंकियों की ओर से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों, आम नागरिकों व गैर कश्मीरी मजदूरों पर इस महीने 18 दिन में हमले की यह सातवीं घटना है।
इसमें अब तक 10 लोगों को निशाना बनाया जा चुका
इसमें अब तक 10 लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर एक दुकान पर चाय पीने आए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों सब इंस्पेक्टर देवराज व हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह को निशाना बनाकर पहले से घात लगाए आतंकियों ने काफी करीब से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए
इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सुरिंदर ने दम तोड़ दिया। देवराज की हालत गंभीर बनी हुई है। हमला होते ही वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
एक जवान ने दम तोड़ दिया
हमले के तुरंत बाद आसपास के इलाकों को घेरे में लेते हुए हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में लिखा कि आतंकियों ने काकापोरा पुलवामा में आरपीएफ जवानों पर हमला किया। इस हमले में आरपीएफ के दो जवानों को बुलेट इंजरी हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां एक जवान ने दम तोड़ दिया।सुरक्षा बलों, आम नागरिकों, नेता व गैर कश्मीरियों पर हमले की इस महीने सातवीं घटना
आतंकियों की ओर से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों, आम नागरिकों व गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाने की घटना में तेजी आई है। तीन अप्रैल को पुलवामा के लिट्टर इलाके में पोल्ट्री वाहन के पठानकोट निवासी चालक-खलासी, पुलवामा के लोजूरा में चार अप्रैल को बिहार निवासी दो मजदूर मारे गए थे।
चार अप्रैल को ही शोपियां के छोटीगाम में कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी बाल कृष्ण, सात अप्रैल को पुलवामा के याडर में पठानकोट निवासी एक मजदूर को आतंकियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। 13 अप्रैल को राजपूत परिवार के एक व्यक्ति की आतंकियों ने हत्या कर दी। एक दिन बाद 15 अप्रैल को उत्तरी कश्मीर में एक सरपंच को आतंकियों ने निशाना बनाया। 18 अप्रैल को पुलवामा के काकापोरा में रेलवे सुरक्षा बल के दो जवानों को निशाना बनाया गया।